Monday, 28 December 2015

एक राष्ट्र का जन्म

44 सालों पहले की बात है...जब ढाका में पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया था।...पूर्वी पाकिस्तान के कमांडर जनरल नियाजी को जब आत्मसमर्पण की शर्तें पढ़कर सुनाई जा रही थी... तब उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में अपनी ओर देख रहे वरिष्ठ भारतीय सैन्य अधिकारी से कहा था...कौन कह रहा है कि मैं हथियार डाल रहा हूं...और ये उनके आत्मसमर्पण से पहले आखिरी शब्द थे... उसके बाद जो हुआ, वो समूची दुनिया जानती है...भारत के सामने पाकिस्तान को  घुटना टेकना पड़ा...और उस एतेहासिक दिन को भारत कभी नहीं भुला सकता है... 


आज 16 दिसंबर है...आज के दिन पूरा भारत और सेना विजय दिवस मनाती है.... ये दिन भारत के इतिहास में इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन अमेरिका सहित दूसरे देशों की ताकत के घमंड में चूर... पाकिस्तान का हर इरादा ध्वस्त कर दिया गया था.... और बांग्लादेश के नाम से नए देश का उदय हुआ था. भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ 1971 का युद्ध भारतीय इतिहास में हमेशा अमर रहेगा....लगभग दो हफ्ते ...3 से 16 दिसंबर तक चले इस युद्ध के बाद दुनिया के पटल पर बांग्लादेश नामक नए मुल्क का उदय हुआ.... भारतीय जाबांजों के साहस और जीवटता के आगे पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेक दिए थे.... इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी युद्ध विजय कहा जाता है....और इसलिए 16 दिसंबर को भारत विजय दिवस मनाता है....25 मार्च, 1971 को पाकिस्तान के सैनिक तानाशाह याहिया खां ने पूर्वी पाकिस्तान की जन भावनाओं को सैन्य ताकत से कुचलने का आदेश दिया.... पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश के बड़े नेता शेख मुजीबुर्रहमान को गिरफ्तार कर दमन चक्र शुरू कर दिया....  इधर परेशान और आहत पूर्वी पाकिस्तान के लोगों का हिंदुस्तान आने का सिलसिला शुरू हुआ....पाकिस्तानी सेना के दमन चक्र बढ़ने के बाद भारत पर दबाव पड़ने लगा कि वह पूर्वी पाकिस्तान में सैन्य हस्तक्षेप करे.... तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस मसले पर थलसेना अध्यक्ष जनरल मानकेशॉ से राय मांगी....मानेक शॉ ने इंदिरा गांधी को साफ कर दिया कि वह पूरी तैयारी के साथ ही जंग के मैदान में उतरना चाहेंगे...3 दिसंबर 1971 को अचानक पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय सीमा पर पठानकोट, श्रीनगर, अमृतसर, जोधपुर और आगरा के सैनिक हवाई अड्डों पर बम गिराने शुरू कर दिए....  इस हमले को ऑपरेशन चंगीज् खान कहा जाता है... कलकत्ता में जनसभा कर रहीं इंदिरा गांधी ने उसी समय दिल्ली लौटने का फैसला किया.... मंत्रिमंडल की आपात बैठक के बाद इंदिरा गांधी ने रेडियो पर राष्ट्र को संबोधित किया....भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और फिर शुरू हुई भारतीय सेना की अमर गाथा...पूर्व में तेजी से आगे बढ़ते हुए भारतीय सेना ने जेसोर और खुलना पर कब्जा कर लिया.... तंगेल पर कब्जा और पाकिस्तानी सेना के ढाका भागने वाले मार्गों को बंद करने के तुरंत बाद मानके शॉ ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल नियाजी को अपना संदेश भेजकर आत्मसमर्पण करने को कहा....  इस युद्ध में पूर्वी कमान के स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब की भी अहम भूमिका रही....पाकिस्तान के पास ढाका के अंदर 26 हजार 400 सैनिक थे जबकि भारत के पास सिर्फ 3000 सैनिक थे फिर भी 15 दिसंबर को पाकिस्तानी सेनापति जनरल एके नियाजी ने युद्धविराम की प्रार्थना की.... 16 दिसंबर 1971 को 97 हजार 368 पाकिस्तानी फौजों ने आत्मसमर्पण कर दिया. याहिया खां पूरी तरह हार मानने को बिबस हो गए. इस तरह बांग्लादेश नामक नए देश का उदय हो गया....

अदभुत, अद्वितीय, 'अटल'

भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी बाजपेयी का संपूर्ण व्यैक्तिक विकास शिखर पुरुष के रुप में दर्ज हैं....भारत में ही नहीं बल्कि... दुनिया में उनकी पहचान एक कुशल राजनीतिक राजनीतिज्ञ... प्रशासक... भाषाविद्.... कवि... पत्रकार और लेखक के रूप में है... स्वाधीनता आंदोलन से लेकर आपातकाल और आधुनिक भारत की राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी एक अटल योद्धा की धुरी हैं....राजनीति में उदारवाद के सबसे बड़े समर्थक हैं अलट.... वे विचारधारा की कीलों से कभी अपने को नहीं बांधा... राजनीति को दलगत और स्वार्थ की वैचारिकता से अलग हट कर अपनाया और उसको जिया.... जीवन में आने वाली हर विषम परिस्थितियों और चुनौतियों को स्वीकार किया... नीतिगत सिद्धांत और वैचारिकता का कभी कत्ल नहीं होने दिया... राजनीतिक जीवन के उतार चढ़ाव में उन्होंने आलोचनाओं के बाद भी अपने को फिट रखा...और अपने आप को अपनी गीतों की तरह रखा...कभी हार नहीं माना...कभी रार नहीं ठाना...तो आज बात अद्भुत, अद्वितीय अटल की... भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी...एक ऐसा नाम....जिसने राजनीति की नई परिभाषा गढ़ी...जिनके होने से विपक्ष का मर्यादा बढ़ा...जिनके कविताओं के ओज से देश मंत्र मुग्ध हो गया...ना सिर्फ देश...बल्कि पूरा विश्व पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल भाषण शैली का दिवाना रहा है...एक समय तो ऐसा भी आया था कि अमेरिका को भी अटल के दृढ निश्चय ने विचलित कर दिया था…25 दिसंबर 1924 ..... हिन्दुस्तान के इतिहास का सबसे स्वर्णीय दिनों में से दिन था....राष्ट्रीय क्षितिज पर स्वच्छ छवि के साथ अजातशत्रु कहे जाने वाले कवि और पत्रकार....सरस्वती पुत्र अटल बिहारी वाजपेयी....का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में ब्रह्ममुहर्त में हुआ
अटल जी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को ब्रह्ममुहर्त में ग्वालियर में हुआ था.... मान्यता के अनुसार अलट बिहारी की जन्म की खुशी में जहां घर में फूल की थाली बजाई जा रही थी ....तो वहीं पास के गिरजाघर में घंटियों और तोपों की आवाज के साथ प्रभु ईसामसीह का जन्मदिन मनाया जा रहा था... शिशु का नाम बाबा श्यामलाल वाजपेयी ने अटल रखा था.... माता कृष्णा देवी दुलार से उन्हे अटल्ला कहकर पुकारती थीं....अटल के पिता का नाम पं. कृष्ण बिहारी वाजपेयी था... वे हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी तीनों भाषा के विद्वान थे.... पं. कृष्णबिहारी वाजपेयी ग्वालियर राज्य के सम्मानित कवि थे... उनके द्वारा रचित ईश प्रार्थना राज्य के सभी विद्यालयों में कराई जाती थी....अटल जी की शिक्षा-दिक्षा ग्वालियर में ही सम्पन्न हुई....1939 में जब वे ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज में अध्ययन कर रहे थे... तभी से राष्ट्रीय स्वंय संघ में जाने लगे थे... अपने दोस्त खानवलकर के साथ हरेक रविवार को आर्यकुमार सभा के कार्यक्रमों में भाग लेते थे... वहीं उनकी मुलाकात शाखा के प्रचारक नारायण जी से हुई... अटल जी उनसे बहुत प्रभावित हुए और रोज शाखा जाने लगे...


अटल बिहारी वाजपेयी - एक परिचय

बात 1957 की है....दूसरी लोकसभा में भारतीय जन संघ के सिर्फ़ चार सांसद थे.... इन सासंदों का परिचय तत्कालीन राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन से कराया गया....तब राष्ट्रपति ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि वो किसी भारतीय जन संघ नाम की पार्टी को नहीं जानते….अटल बिहारी वाजपेयी उन चार सांसदों में से एक थे.....लेकिन चार सांसदों वाला जनसंघ जो बाद में बीजेपी में तब्दील हो गया...देश की राजनीति में अहम मुकाम रखता है....यह सच है कि भारतीय जन संघ से भारतीय जनता पार्टी और सांसद से देश के प्रधानमंत्री तक के सफ़र में अटल बिहारी वाजपेयी ने कई पड़ाव तय किए.... नेहरु-गांधी परिवार के प्रधानमंत्रियों के बाद अटल बिहारी वाजपेयी का नाम भारत के इतिहास में उन चुनिंदा नेताओं में शामिल है.... जिन्होंने सिर्फ़ अपने नाम... व्यक्तित्व...और करिश्मे के बूते पर सरकार बनाई.... एक स्कूल टीचर के घर में पैदा हुए वाजपेयी के लिए शुरुआती सफ़र ज़रा भी आसान न था.... 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर के एक निम्न मध्यमवर्ग परिवार में जन्मे वाजपेयी की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा ग्वालियर के ही विक्टोरिया जो कि अब लक्ष्मीबाई कॉलेज और कानपुर के डीएवी कॉलेज में हुई....उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर किया और पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया.... उन्होंने राष्ट्र धर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन का संपादन किया....

जन संघ और बीजेपी

1951 में वो भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य थे....अपनी कुशल भाषण शैली से राजनीति के शुरुआती दिनों में ही उन्होंने रंग जमा दिया.... हालांकि लखनऊ से लोकसभा के उप चुनाव में वो हार गए थे.... 1957 में जन संघ ने उन्हें तीन लोकसभा सीटों लखनऊ.. मथुरा और बलरामपुर से चुनाव लड़ाया.... लखनऊ में वो चुनाव हार गए... मथुरा में उनकी ज़मानत ज़ब्त हो गई... लेकिन बलरामपुर से चुनाव जीतकर वो दूसरी लोकसभा में पहुंचे...और अगले पांच दशकों के लिए उनके संसदीय करियर की यहीं से शुरुआत हुई....1968 से 1973 तक वो भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे.... विपक्षी पार्टियों के अपने दूसरे साथियों की तरह उन्हें भी आपातकाल के दौरान जेल भेजा गया.... 1977 में जनता पार्टी सरकार में उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया.... इस दौरान संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन में उन्होंने हिंदी में भाषण दिया और वो इसे अपने जीवन का अब तक का सबसे सुखद क्षण बताते हैं.... 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर बीजेपी की संस्थापना की... 1980 से 1986 तक वो बीजेपी के अध्यक्ष रहे... और इस दौरान वो बीजेपी संसदीय दल के नेता भी रहे....

सांसद से प्रधानमंत्री

दूसरी लोकसभा से तेरहवीं लोकसभा तक अटल बिहारी वाजपेयी नौ बार लोकसभा के लिए चुने गए....हालांकि बीच में कुछ लोकसभाओं से उनकी अनुपस्थिति रही.... ख़ासतौर से 1984 में जब वो ग्वालियर में कांग्रेस के माधवराव सिंधिया के हाथों पराजित हो गए थे....1962 से 1967 और 1986 में वो राज्यसभा के सदस्य भी रहे....16 मई 1996 को वो पहली बार प्रधानमंत्री बने....लेकिन लोकसभा में बहुमत साबित न कर पाने की वजह से 31 मई 1996 को उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा.... इसके बाद 1998 तक वो लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे.... 1998 के आम चुनाव में सहयोगी पार्टियों के साथ उन्होंने लोकसभा में अपने गठबंधन का बहुमत सिद्ध किया और इस तरह एक बार फिर प्रधानमंत्री बने.... लेकिन AIDMK का गठबंधन से समर्थन वापस ले लेने के बाद उनकी सरकार गिर गई... और एक बार फिर आम चुनाव हुए....

1999 में हुए चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साझा घोषणापत्र पर लड़े गए... और इस चुनाव में वाजपेयी के नेतृत्व को एक प्रमुख मुद्दा बनाया गया.... गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ और वाजपेयी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली....पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को 27 मार्च, 2015 को देश के सर्वोच्चय सम्मान भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया...जिसमें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।