Tuesday, 28 July 2009

अब है खबर की बारी । सच पहले पहल मैंने ब्लॉग का नाम सुना था तो लगा था कि क्या है बस कुछ ऐसे पहलु को लाना है जो शायद खबर से दूर रखी हुई है । मगर ये क्या ब्लॉग तो एक समंदर है और मुझे अभी तक तैरने भी नही आता । एक मीडिया के स्टुडेंट होने के नाते मै ब्लॉग को अपना पहला प्लेटफोर्म मानता हु जो खबरों के लिए मुझमें जद्दोजहद पैदा किया है और अपने गुरु को मार्गदर्शक के रूप में धन्यवाद देना चाहता हु । जिस तरह मीडिया अपना पांव पसार रही है ऐसे में हम जैसे स्टुडेंट के लिए जितना जल्दी हो खबरों को पहचानने की दक्षता अपने आप में विकसित कर लेनी चाहिए ।

अभी तक बिना कोई खबर के मैनें ब्लोगिंग की है ।

मगर सच का सामना तो करना ही है सो , मैंने सच के सामना को देखा और अपने ब्लोगिंग के माध्यम से सिद्धार्थ बासु के शो 'सच का सामना ' को ही पहला इसु बनाया है । बात सिद्धार्थ बासु से ही क्यों न की जाय की सच सभी जानते है की करबी होती है ऐसे में आप ने इंडिया को सच से रु ब रु करना का जो बीड़ा उठाया है इसपर संसद में खलबली मच गई है । आप ही सोचिये न की किसी की इतनी पर्सनल बातें जो वो ख़ुद से दुबारा नही करना चाहेंगे उसे आप उनके परिवार, दोस्त ,समाज, और पुरी दुनिया के सामने रख देते है क्या सचाई का सामना इन सब सवालों से किया जा सकता है । विनोद कावली जैसे मशहूर क्रिकेटर भी ये खेल नही खेल पाये और१५ सवालों के बाद ही वे शो से दूर भाग खड़े हुए । अब सवाल ये है सिद्धार्थ साहब की क्या सच का सामना सांसदों की मुद्दा बनी रहेगी या स्टार प्लुस की टी र प बटोरने की कुंजी । चाहे जो भी हो आप इस देश के समाज और परिवार से पुरी तरह वाकिफ है और समाज को क्या चाहिए इसका फ़ैसला करने के लिए आप पुरी तरह समर्थ है ।

No comments:

Post a Comment