Thursday, 2 January 2014

विश्वास में 'आप' है



विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव में आम आदमी पार्टी ने 32 के मुकाबले 37 मतो से विश्वासमत हासिल किया है...आप के 28 विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस के 8 और जेडीयू के एक विधायक भी आप के समर्थन में वोट डाले...आम आदमी पार्टी ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया ...कांग्रेस और जेडीयू के समर्थन से आप को बहुमत हासिल हुआ...इससे पहले दिल्लीज सरकार के विश्वारस मत प्रस्ता व पर विधानसभा में गर्मागर्म बहस हुआ...दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विश्वास मत प्रस्ताव भाषण में आम आदमी के परिभाषा से अपने भाषण की शुरुआत करते हैं..केजरीवाल राजनीति में अपराधिकरण और भ्रष्टाचार की बात करते हुए अपने और अपने विधायकों को राजनीति में आने की मजबूरियां गिनाई....कहा कि आम आदमी की समस्याओं के समाधान के किसी खास पार्टी की जिम्मेदारी नहीं बनती है..बल्कि यह एक सामुहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए...इसमें आप...बीजेपी...कांग्रेस जैसी राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए... वहीं 2 :20 बजे बीजेपी के नेता हर्षवर्धन सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलने आये और जब वह बोलने पर आये तो 45 मिनट तक बोलते रहे...हर्षवर्धन अपने भाषण में आप की सरकार पर सिलसिलेवार आरोपों लगाए..बहरहाल मतदान के बाद सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है...लेकिन विपक्ष के पास 15 दिन के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने का विकल्प अभी खुला हुआ है...पर केजरीवाल को समर्थन करने की कांग्रेस की अपनी मजबूरी है...फिलहाल केजरीवाल सरकार के पास बहुमत का जादुई आकड़ा है...


No comments:

Post a Comment